October 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अब विकास का पहिया ग्रामीण इलाकों में दौड़ेगा :अशोक परनामी

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

अब विकास का पहिया ग्रामीण इलाकों में दौड़ेगा :अशोक परनामी

जनता के बीच का ही उम्मीदवार उतरेंगे :पंकज मीणा

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी :राजवीर सिंह राजावत

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर पंचायत चावन को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, बैठक जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भरतपुर सांभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी एवं विशिष्ट अतिथि भरतपुर संभाग सह चुनाव प्रभारी हेमराज मीणा, धौलपुर जिला चुनाव प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल, से प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी, दो शिवचरण कुशवाहा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, विवेक सिंह बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पार्षद संजय शर्मा, मंच पर उपस्थित रहे, कार्यक्रम में बोलते हुए अशोक परनामी ने सबसे पहले धौलपुर में नगर परिषद एवं निकाय चुनावों में मिली सफलता के लिए धौलपुर की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह नगर परिषद चुनाव में भाजपा का प्रचंड फहराया है, उसी तरह अब आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जिला परिषद एवं प्रधानों के रूप में चौथे इंजन की सरकार बनाएगी विकास का पहिया अब ग्रामीण इलाकों में चलेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण विकास एवं किसान हित की योजनाओं से प्रभावित होकर लाभार्थी भाजपा को ही चुनेंगे, पहले प्रदेश में बिजली खरीदी जाती थी अब राजस्थान से बिजली का निर्यात किया जा रहा है, किसानों को भरपूर बिजली दिन में ही मिल रही है, खेतों की बाढ़ बंदी के लिए अनुदान योजना का किसानों को लाभ मिल रहा है, अब हर गांव में लखपति दीदीयो की संख्या बढ़ रही है, आगामी चुनावों में उम्मीदवारों का चयन मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं संयोजकों के सर्वे के आधार पर जिताऊ प्रत्याशी का चयन किया जाएगा, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला चुनाव प्रभारी पंकज मीणा ने कहा धौलपुर की जनता ने जिला परिषद एवं पंचायत में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए मन बना लिया है हमको घर घर जाकर आमजन को मोदी सरकार एवं भजन लाल सरकार की योजनायो का लाभ उन तक पहुंचना है, मीणा ने कहा कि वे गांव गांव जाकर जनता के मन को टटोल चुके हैं जिले में भाजपा के प्रति लोगों का रुझान है, अब हमें उनके अनुरूप उम्मीदवार तय करना है ताकि उनके मन का उम्मीदवार होगा तब जनता को वोट देने में सहजता होती है भाजपा ने मन बना लिया है कि प्रत्याशी आमजन के बीच का ही होगा, भारतपुर संभाग सह चुनाव प्रभारी हेमराज मीणा ने कहां कि भजनलाल सरकार ने ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट दिया है गांव के सौंदरीकरण के लिए एवं ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं को क्रियान्वित किया है, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहां कि उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी टिकट देने का पूरा प्रयास किया जाएगा, पार्टी अधिकांशतय कार्यकर्ताओं को ही टिकट देगी जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत रहे उपस्थित पदाधिकारीयो का एवं बड़ी संख्या में पधारे आकांक्षी प्रत्याशियों का धन्यवाद दिया और एकजुट होकर भाजपा के लिए कार्य का संदेश दिया, कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आकाशी प्रत्याशी एवं उनके समर्थक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *