November 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

1 min read
Spread the love

मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह, रवि रांझा ने दी शानदार प्रस्तुतियां; श्री भगवान शुक्ला रहे कार्यक्रम के प्रायोजक

गोण्डा। कटरा बाजार क्षेत्र के बिरवा स्थित राम पियारे शुक्ला इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों की भी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटरा बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने की, जबकि कार्यक्रम के प्रायोजक भगवान शुक्ला रहे।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि रांझा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और सामाजिक चेतना का सम्मान है। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर शिक्षक एवं सम्मानित अतिथियों के रूप में केशरी प्रसाद शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, हरीश कुमार पाठक, सुशील पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अजय मोहन शुक्ला, भानु राज वर्मा, कन्हैया लाल, दीपक कुमार पाण्डेय, कौशल कुमार मिश्रा, रामदेव विश्वकर्मा, राम अधार मिश्रा, आदर्श पाण्डेय (अमन), संतोष शुक्ला, हरीश चन्द्र शुक्ला, विजय कुमार विजय चौबे , विकास कुमार, रवि रांझा, राकेश दुबे, प्रेमनाथ तिवारी, रामचन्द्र यादव, विकास तिवारी, अच्युतानंद मिश्रा, सुनील बाजपेयी, संदीप कुमार वर्मा, लाल बहादुर पाण्डेय, रामचन्द्र शुक्ला, प्रदीप चौबे, साहेब राम मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सूर्यपाल शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद दुबे, देवव्रत शुक्ला, राजेश पाण्डेय, एस.पी. मिश्रा, अवधराज शुक्ला, प्रदीप कुमार यादव एवं सरोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवव्रत शुक्ला सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *