November 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पटखौली बाजार में रविवार सुबह बोलेरो कैंपर की टक्कर से खेत जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा सुबह 10:10 बजे करमडांडा मोड़ पर हुआ। मृतक करमडांडा गांव के पूर्व प्रधान राम धीरज रावत के पिता भगवान दीन थे। मृतक भगवानदीन वन विभाग में माली के पद से सेवानिवृत हुए थे।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक, मोड़ पर मिस्टी गैस सर्विस की पिकअप उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दे रही थी। तभी अयोध्या की ओर से आ रही बोलेरो कैंपर (UP 42 CT 1571) ने गैस उतार रहे वाहन (UP 42 CT 2154) को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद पिकअप करीब 25 से 30 फीट तक पीछे खिसक गई। उसकी चपेट में आने से सड़क के किनारे पटरी पर मौजूद भगवान दीन की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी भी इन वाहनों में फंसकर कुछ दूर तक घिसट गई। जिसमें भगवानदीन उम्र 70 वर्ष पुत्र रोंघई की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर इनायतनगर थाने बारुन पुलिस चौकी और कुचेरा पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित किया और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क को खाली कराया इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को चालू कराया। टोल प्लाजा पर मौजूद 1033 एंबुलेंस से भगवान दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इनमें जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, ग्राम प्रधान खिहारन अजीत मौर्य और करमडांडा के ग्राम प्रधान मुकेश पंडित समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *