November 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

परसपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं

1 min read
Spread the love

गोंडा। थाना परसपुर क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो भाइयों पर आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही एक युवक मुलायम उर्फ सत्येन्द्र यादव, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। इस वारदात में उसके भाई संतोष यादव ने भी सहयोग किया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर थाना परसपुर पुलिस ने 20 नवंबर को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

परिजनों का आरोप- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। न तो नाबालिग की बरामदगी हुई है और न ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी। परिजन लगातार थाने के चक्कर लगाने को मजबूर हैं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *