February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा,पत्नी ही निकली पति की कातिल

Spread the love

गोंडा

जनपद में 6 दिन पूर्व थाना कटरा बाजार क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहाड़ापुर गांव निवासी शिवम शुक्ला (25 वर्ष)की मौत 16/17 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि हुई। मृतक के पिता लल्लू शुक्ला ने अपनी बहू निशा शुक्ला व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले में जांच के दौरान मृतक की पत्नी निशा को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में पूरी घटना सामने आ गई। मृतक की बहन शशि ने बताया कि जन्माष्टमी मनाकर लौटे शिवम अगले दिन सुबह देर तक नहीं उठे। जब आसपास के लोगों ने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वह सो रहे हैं। कुछ देर बाद मृतक के चाचा मलखान घर के भीतर गए तो शिवम का शव नीचे पड़ा मिला। शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन कोई खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं था। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शिवम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व भगहरियापूरे मितई गांव निवासी निशा से हुई थी। उसके एक वर्षीय पुत्र राघव और दो माह की पुत्री दीपांशी है। पूरा परिवार लुधियाना में रहता है। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शिवम के पिता लल्लू शुक्ला की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पत्नी की संलिप्तता सामने आई। साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Oplus_131072