November 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खड़ी कार में लगी आग का पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी में दो बच्चों की शरारत कैद, बड़ा हादसा टला

1 min read
Spread the love

करनैलगंज में खड़ी कार में लगी आग का पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी में दो बच्चों की शरारत कैद, बड़ा हादसा टला

करनैलगंज (गोंडा)। कस्बा करनैलगंज में शुक्रवार को अधिवक्ता की खड़ी कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और कार का फ्रंट हिस्सा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना करनैलगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग को बुझाया। आग लगते देख आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग को पीछे की ओर फैलने से रोक लिया गया।

पहले शॉर्ट सर्किट की आशंका, सीसीटीवी से हुआ बड़ा खुलासा

शुरुआत में कार में आग लगने के पीछे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन गोंडा पुलिस द्वारा की गई जांच में मामला कुछ और ही निकला। गोंडा पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि “सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात बच्चों द्वारा कार के पास तार जलाया जाना प्रकाश में आया है।” बच्चों द्वारा तार जलाने से ही आग कार तक पहुंच गई।

कोई जनहानि नहीं, वैधानिक कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बच्चों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *