एसपी की बड़ी कार्रवाई 22 उपनिरीक्षकों के तबादले, 3 लाइन हाजिर
1 min readएसपी की बड़ी कार्रवाई: 22 दरोगाओं के तबादले, 3 लाइन हाजिर
बालपुर, पसका, पहाड़ापुर, हथियागढ़, मिश्रौलिया समेत 14 चौकियों के प्रभारी बदले
गोंडा। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त व जनहित में बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने देर रात तबादला एक्सप्रेस चला दी। एसपी ने जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय पर 22 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है, जबकि कार्यशैली में लापरवाही पाए जाने पर तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार करनैलगंज सर्किल की बालपुर चौकी पर अब दतौली चौकी से वीरपाल सिंह को भेजा गया है, जबकि निवर्तमान बालपुर चौकी प्रभारी रोहित रणवीर को थाना मोतीगंज की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मनकापुर सर्किल की जिगिना चौकी प्रभारी रहे अजय कुमार यादव को कोतवाली करनैलगंज, आर्यनगर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार मौर्य को जिगिना चौकी की कमान सौंपी गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र की महत्वपूर्ण मिश्रौलिया चौकी पर कोतवाली देहात के उत्कर्ष नवीन को तैनात किया गया है, जबकि मिश्रौलिया के रहे योगेश यादव को थाना धानेपुर भेजा गया है। जानकीनगर चौकी खरगूपुर पर इटियाथोक थाने के अविनाश कुमार विद्यार्थी और जानकीनगर के रहे कामेश्वर रावत को थाना छपिया की जिम्मेदारी दी गई है। पसका जैसी महत्वपूर्ण चौकी पर कोतवाली नगर के राहुल प्रकाश को नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि पसका के रहे सहदेव दुबे को थाना खोड़ारे भेजा गया है। पहाड़ापुर चौकी कटरा बाजार पर सरयू घाट चौकी नवाबगंज के संजीव सिंह को, जबकि पहाड़ापुर के रहे राजीव कनौजिया को एएचटी थाना गोंडा भेजा गया है। हथियागढ़ चौकी छपिया पर परसपुर के अमित कुमार गुप्ता को, गौरा चौकी खोड़ारे पर वजीरगंज के प्रवीण सिंह को, गौरा के रहे मयंक वर्मा को कोतवाली नगर, आर्यनगर चौकी कौड़िया पर परसपुर के अमन कनौजिया को, दतौली चौकी मनकापुर पर वजीरगंज के अवधेश कुमार पाल को, सरयू घाट चौकी पर कौड़िया के अमरजीत सोनकर को तैनात किया गया है। इसके साथ ही मनकापुर के विनोद कुमार वर्नवाल को इटियाथोक, दूधनाथ चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमरीबेगमगंज और उमरीबेगमगंज के रविन्द्र प्रसाद को थाना खरगूपुर भेजा गया है।
तीन दरोगा लाइन हाजिर
एसपी ने समीक्षा के दौरान इटियाथोक के कपिलदेव चौरसिया, परसपुर के कौशल किशोर सिंह और खरगूपुर के सत्यनारायण यादव की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी अभिषेक झा ने सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित सभी उप निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में प्रेषित की जाए।

