मतदान की जिम्मेदारी समझी, लोकतंत्र में भागीदारी की दिलाई शपथ
1 min readपरसपुर (गोंडा)। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मतदान जागरूकता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की भूमिका के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय की मुख्य नियंता डॉ. सीमा तिवारी ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ करना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदारीपूर्वक भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र, डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय, डॉ. श्रेयसी ठाकुर, डॉ. ज्योति बाला पांडेय, श्रीमती संध्या सिंह, ओम नारायण सिंह समेत महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

