October 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव: पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, गांव में पसरा मातम

1 min read
Spread the love

तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव: पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि, गांव में पसरा मातम

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर के लाला पुरवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले रमेश पाल (32) का शव बुधवार को तालाब में उतराता मिला। परिजनों के मुताबिक रमेश मंगलवार शाम घर से सब्जी लेने निकले थे, उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार ने रातभर रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को गांव से रामप्रगास पुरवा जाने वाले रास्ते पर स्थित तालाब में एक शव उतराता देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रमेश पाल के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बालपुर चौकी और कर्नलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। गुरुवार सुबह आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।
कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से तालाब में गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *