October 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
सुरक्षा, परामर्श, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव द्वारा महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर धौलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेंटर में दो महिलाएं उपस्थित मिली, उपस्थित महिलाओं से सचिव रेखा यादव उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली एवं उन्हें भविष्य में गलत कार्य न करने की भी सीख दी। इसके अतिरिक्त सचिव ने वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जैसे वन स्टॉप सेंटर की अस्पताल एवं पुलिस थाने से दूरी सेंटर में उपलब्ध भवन एवं कमरों की स्थिति, साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन तथा पदें की व्यवस्था का अवलोकन किया गया साथ ही बेड, चादर-कंबल, बेड की स्थिति, अलमारी तथा स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी का जायजा लिया गया। अग्नि सुरक्षा के संबंध में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण में पेयजल एवं स्वच्छता के अंतर्गत त्व्ध्पेयजल, पानी की टंकी, शौचालय एवं कचरा निस्तारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया। महिलाओं के लिए उपलब्ध सेनिटरी किट, हाईजिन किट एवं फर्स्ट ऐड किट की स्थिति भी जांची गई। इसके अतिरिक्त अलग काउंसलिंग कक्ष, तथा बैठने की व्यवस्था एवं बच्चों के लिए शिशु मित्रता जगह में सुरक्षित स्थान, खिलौने, किताबें आदि की उपलब्धता देखी गई। सेंटर में कार्यरत कार्मिकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, आईटी स्टाफ की उपलब्धता तथा उनके नियुक्ति पत्र, योग्यता एवं अनुभव संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया गया। साथ ही गोपनीयता के संबंध में केस फाइलों की सुरक्षा तथा सुपरवाइजर की जानकारी सार्वजनिक न होने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इन मामलों में निर्धारित समय पर फाॅलोअप केस क्लोसर फाॅर्म की प्रक्रिया की इत्यादि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, फायर सेफ्टी एवं फस्ट एड किट, पैरामेडिकल स्टाफ, बच्चों की पढाई हेतु अलग कमरा एवं मुख्य द्वार पर निर्धारित आकार का वन स्टॉप सेंटर का हेल्पलाइन नंबर का बोर्ड भी नहीं मिला इस संबंध में सचिव ने वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज को निर्देशित किया कि उपरोक्त कमियों का तुरंत निस्तारण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *