October 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

न्याय पंचायत मुंडेरा की खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर बेनीपुर बना चैंपियन

1 min read
Spread the love


टांडा, अंबेडकर नगर।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से न्याय पंचायत संसाधन केंद्र मुंडेरा के तत्वावधान में बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक सुधीर चतुर्वेदी, इरशाद अहमद एवं दिनेश चौरसिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश नारायण सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में 50, 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, नाटक तथा लोकगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर के मोहम्मद अरहान ने 50, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी पृथ्वीपुर की अंशिका ने 50 एवं 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पुरैनिया तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मुंडेरा द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी पृथ्वीपुर के रक्षत् तथा प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर मुंडेरा की नजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतियोगिताओं में अर्जित अंकों के आधार पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर बेनीपुर को चैंपियन तथा प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी पृथ्वीपुर को उपविजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एआरपी कृष्ण दीपक तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा एवं रणविजय सिंह यादव रहे। कृष्ण दीपक तिवारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों से भी अधिक मेहनत कर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश नारायण सिंह ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की बेहतर तैयारी करने का अनुरोध किया।
प्रतियोगिता में राम सुभाष यादव, अमित कुमार, सुभाष चंद्र, निसार अहमद, वाजिदा तबस्सुम, जेबा खातून, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार मौर्य, लालजीत, प्रदीप कुमार एवं अवशेष कुमार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। संयोजक राम सुभाष यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *