November 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मजनाई में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शौर्य दिवस मनाया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत मजनाई में गुरुवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी का 169वां शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निराश्रित और विधवा महिलाओं को कंबल बांटे गए। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम ग्राम पंचायत में चल रहे वीरांगना ऊदा देवी स्वयं सहायता समूह ने आयोजित किया। मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक प्रतिनिधि राम केवल पासवान ने कहा कि ऊदा देवी की शौर्य गाथा सभी समाजों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी पासी ने अंग्रेजों से लड़ते हुए स्वतंत्रता संग्राम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सदस्य रुदौली कंचन पासवान ने दर्जनों निराश्रित और विधवा महिलाओं को कंबल बांटे। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल सोनू रावत, सेजल रावत, सोनम पासवान, नंदकुमार पासी, धर्मेंद्र कुमार, विराट विजेंद्र रावत समेत कई अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के संयोजक और संचालन कर रहे एडवोकेट त्रिलोकीनाथ पासी ने बताया कि आगे भी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनकी आर्थिक मदद भी की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सियाराम रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया, सहसंयोजक हरिओम पासवान, पूर्व प्रधान पवन यादव, दिनेश रावत, अनुज कुमार, अरुण पासी और सिद्धू भारती ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी।
इस मौके पर ज्योति रावत, तारा देवी, गायत्री देवी, शारदा देवी, नीलम रावत, विमला देवी, कैलाश जायसवाल, रंजीत पासी, विजयपाल, राज पासवान, कन्हैयालाल, रामजी और शिवम रावत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *