November 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रबंधक को मातृ शोक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के सोधियावाँ गांव निवासी और आदर्श शिक्षण संस्थान, संजयगंज सोहावल के प्रबंधक कृष्ण कुमार रावत की मां लखपता देवी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।
लखपता देवी काफी दिनों से बीमार थीं और चिकित्सकों की देखरेख में घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने सुबह 5 बजे घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ दिया, उनके परिवार में बड़े पुत्र सुरेंद्र कुमार, छोटे पुत्र प्रबंधक कृष्ण कुमार एवं पवन कुमार व उनकी पत्नियां, बच्चे तथा दो पुत्रियाँ शामिल हैं।
गुरुवार दोपहर सोधियावाँ गांव के पास उनके खेत में धार्मिक रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। दुखद समाचार सुनते ही बड़ी संख्या में लोग शोक जताने उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
शोक जताने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन दुबे, विकास श्रीवास्तव बंटी, राम धीरज बबलू, रंजीत कुमार, रामतीरथ, विद्यालयी स्टाफ नीरज यादव, शैलेंद्र कुमार, आशीष, राजेंद्र, जितेंद्र, मास्टर राम कीरत रावत, शिव दर्शन, सुधांशु, शुभम तथा नकछेद, विशाल, विजय कुमार रावत, अमरजीत, छोटू, रामरूप, लवकुश, रामधनेश, सरजू प्रसाद चौरसिया, तिलकधारी गौड़, अनुरोध कुमार, पिंटू, रामसेवक, सचिन शर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव, त्रिलोक चंद श्रीवास्तव बबलू, रामलौटन सिंह, बकरीदी, जाबिर अली, फूल मोहम्मद, उदयचंद्र शर्मा, रामदीन विश्वकर्मा, आकाश, पिंकू, हरिप्रसाद, गुरु सेवक, ज्वाला प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, राम भजन गुड्डू, श्यामलाल, तिलक राम, राजू सोनकर, सनातन प्रसाद सोनी, सतगुरु प्रसाद, अनुकल्प, देवेश, एकांश, अभिनव, अकुल, सत्यदेव, महादेव, सुखदेव राजदेव, कपिल देव, जुगन देव, दिव्यांशु, नीरज समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *