October 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाल गृह में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक परखी व्यवस्थाएं,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
बाल गृह में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक परखी व्यवस्थाएं,

धौलपुर,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने बुधवार को राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में विधि से संघर्षरत 15 बालक, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले 2 बालक तथा 2 शिशु उपस्थित मिले।
सचिव ने बच्चों से उनके प्रकरणों, पढ़ाई, खेलकूद एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों ने आपसी सौहार्द से रहने की बात बताई। उन्होंने कमरों की साफ-सफाई और शिशु गृह की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण को लेकर अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट बबीता वर्मा, अधीक्षक मुरारीलाल मीणा एवं डीएलएसए स्टेनोग्राफर राहुल डंडौतिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *