सचिव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रयत्न संस्था के सहयोग से कार्यशाला का किया आयोजन
1 min readसचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रयत्न संस्था के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया
धौलपुर,
एडीआर परिसर धौलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मां सरस्वती की छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी उपस्थित लोगों को नालसा थीम एक मुट्ठी आसमान का वीडियो चलाकर संदेश दिया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य माननीय उच्चतम न्यायालय के उक्त आदेश के संबंध में संबंधित हितधारकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करना एवं बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कदमों के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों एवं कमजोर वर्गों को उपलब्ध विधिक संरक्षण एवं सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी देना था।
कार्यशाला के दौरान सचिव रेखा यादव ने नालसा, रालसा व डालसा की कार्यप्रणालियों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी एवं नालसा योजनाओं के तहत नालसा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विवाह की पहचान, रोकथाम एवं सूचना देने की प्रक्रिया, संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की भूमिका तथा बाल विवाह से प्रभावित बच्चों को उपलब्ध संरक्षण एवं विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही बताया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा ही नहीं, बल्कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास के अधिकारों को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय है। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन, पुलिस, विधिक सेवा संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थाओं तथा आमजन के मध्य समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक कानून एवं उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यशाला में बाल अधिकार, किशोर न्याय अथवा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई साथ ही नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
कवच परियोजना के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर श्रीमान अजाज नायक द्वारा जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए वर्ष 2026-2027 का जिले की कार्य-योजना बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए एवं ड्राफ्ट कार्य योजना विभिन्न विभागों के साथ साझा की गई साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई को शीघ्रतापवूर्वक विभिन्न विभागों के सहयोग से बनाकर राज्य बाल अधिकारिता विभाग को भेजने का अनुरोध किया गया।
प्रयत्न संस्था के कार्यक्रम निदेशक श्री योगेश जैन द्वारा उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र. में बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक नियोजित कार्यक्रम के तहत गठित बाल संरक्षण समुदाय आधारित ढांचों के साथ मिलकर कार्य करने की बात उपस्थित लोगों को जानकारी दी साथ ही सभी अधिकार मित्रों को ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों या ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समितियों की बैठकों में सहभागिता कर संबंधित मुद्दों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रयत्न संस्था के परियोजना अधिकारी श्री विजेंद्र कटारिया द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस अवसर पर सचिव रेखा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हवा सिंह, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग असफाक खान, बाल संरक्षण अधिकारी पवन तोमर, प्रयत्न संस्था की सहायक परियोजना अधिकारी समशाद आलम, ब्लॉक कोर्डिनेटर सरनाम सिंह, एडमिन नीरज एवं अधिकार मित्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणा का स्टाफगण मौजूद रहा।

