पंचायत समिति पर होगी भाजपा का प्रधान बनाने की रणनीति तैयार :- राजवीर सिंह राजावत
1 min readधौलपुर, राजस्थान
धौलपुर जिले की प्रत्येक पंचायत समिति पर होगी भाजपा का प्रधान बनाने की रणनीति तैयार : राजवीर सिंह राजावत
धौलपुर जिले की सभी पंचायत समितियो पर होगी कल संगठनात्मक बैठक
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर धौलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने धौलपुर जिले की सभी पंचायत समितियां पर धौलपुर जिले से एवं प्रदेश से प्रभारीयो को नियुक्त किया है, कल दिनांक 6 अक्टूबर, 2026 को प्रत्येक पंचायत समिति पर संगठनात्मक बैठक आयोजित होगीl जिले के एवं प्रदेश कसे नियुक्त प्रभारी प्रत्येक पंचायत समिति पर आगामी चुनावों को लेकर एक बैठक का आयोजित करेंगे जिसमें कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस बैठा कर एक कुशल रणनीति तैयार करेंगे और सफल होने वाले प्रत्याशियों का चयन को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे, इसको लेकर कल धौलपुर जिले की सभी पंचायत समितियो पर दोपहर 12:00 बजे महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आकांक्षी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिससे सही प्रत्याशी का चयन हो और सभी पंचायत समितियां पर भाजपा का परचम होl पंचायत समितियां पर प्रदेश एवं जिला के प्रभारी निम्न प्रकार हैं धौलपुर पंचायत समिति जगमोहन बघेल एवं पार्षद राहुल राणा, राजाखेड़ा पंचायत समिति जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत एवं पंकज शर्मा, वाड़ी धौलपुर प्रभारी सत्येंद्र गोयल एवं पूर्व मंत्री विनय परमार , बसेड़ी पंचायत समिति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार वर्मा एवं डॉ मनोज शर्मा, सैपऊ पंचायत समिति गोविंद चौधरी, जितेन्द्र तिवारी एवं रामविलास बघेल, सरमथुरा पंचायत समिति प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया को प्रभारी लगाया गया है l

