October 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें :-जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love

सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें-जिला कलक्टर
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की
धौलपुर, 6 अक्टूबर। ब्यूरो विजय शर्मा जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों, लंबित प्रकरणों, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में गति लाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा
बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं हो, बल्कि परिवादी की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने तथा उच्च प्राथमिकता वाले प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लंबित प्रकरणों में तेजी के साथ सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को खाद्य सुरक्षा के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग की समीक्षा के दौरान एफएचटीसी तथा ब्लॉकवार शहरी कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर परिषद अधिकारियों को नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में फाॅगिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने उद्यानिकी विभाग को कुसुम वी के तहत सोलर पम्प लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *