10 हजार का इनामी बदमाश केदार गुर्जर गिरफ्तार
1 min read10 हजार का इनामी बदमाश केदार गुर्जर गिरफ्तार,
डीएसटी और सरमथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या-डकैती समेत गंभीर मामलों में था वांछित,
सरमथुरा, धौलपुर
अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी धौलपुर और थाना सरमथुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश केदार गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2008 के एक प्रकरण में स्थायी वारंट में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी में डीएसटी के कांस्टेबल रामसहाय और भागीरथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार केदार पुत्र फेरन सिंह गुर्जर निवासी भोलापुरा, थाना बाड़ी के खिलाफ धौलपुर के अलावा आगरा, भरतपुर और करौली जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, अपहरण, लूट, डकैती, धोखाधड़ी, राजकार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना सरमथुरा के वर्ष 2008 के प्रकरण संख्या 289/08 में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट में फरार चल रहा था।
डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर कांस्टेबल रामसहाय की सूचना पर कांस्टेबल भागीरथ सिंह ने आरोपी को बरौली बस स्टैंड से डिटेन किया। इसके बाद उसे थाना सरमथुरा पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा चुका था।
बलात्कार के मामले में एक माह से फरार आरोपी भी गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत थाना सरमथुरा पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी भगवानदास उर्फ प्रहलाद पुत्र लाल सिंह मीणा, उम्र 34 वर्ष, निवासी गढ़ाखो, थाना सरमथुरा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 5 अक्टूबर को नकटपुरा मोड़ से गिरफ्तार किया।
कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज प्रीति चंद्रा, पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार और वृत्ताधिकारी सरमथुरा दुलीचंद के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में डीएसटी के मुकेश कुमार, रामसहाय, भागीरथ सिंह, गौतम सिंह, ईशू जैन, रविन्द्र सिंह, रिंकू, देवेन्द्र सिंह सहित सरमथुरा थाने के धर्मबीर सिंह की भूमिका रही।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

