आल्हा के वीर रस में डूबा मोतीगंज बाजार, विधायक अभय सिंह ने लिया आनंद!
1 min readआल्हा के वीर रस में डूबा मोतीगंज बाजार, विधायक अभय सिंह ने लिया आनंद!
टिकट को लेकर उठ रही चर्चाओं पर बोले विधायक—‘यह सब फालतू की बातें हैं!
(मोतीगंज/बीकापुर/अयोध्या)
मोतीगंज बाजार में रामलली वृद्धा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ सुड्डू तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता रामसूरत तिवारी के सौजन्य से विराट आल्हा गायन एवं भव्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों ने पहुंचकर वीर रस से ओत-प्रोत आल्हा गायन का आनंद लिया पूरे आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पहुंचने पर आयोजकों, ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सल्ले भैया, धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय सहित कई ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विराट आल्हा गायक सम्राट विंध्या शरण शुक्ला एवं उनके सहयोगियों ने अपने गायन से वीर रस की ऐसी छटा बिखेरी कि दर्शक देर तक मंत्रमुग्ध रहे।
विधायक अभय सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय ने आल्हा गायक एवं उनकी टीम का माला पहनाकर स्वागत किया।
आयोजक की ओर से दर्शकों के लिए बड़े पैमाने पर दही और जलेबी की व्यवस्था भी की गई थी ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने मेले के साथ पारंपरिक खान-पान का जमकर लुत्फ उठाया।
इसी दौरान पत्रकारों ने विधायक अभय सिंह से विराट मेले और वीर रस के आल्हा गायन को लेकर प्रतिक्रिया जानी।
विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और वीर गाथाओं को जीवंत रखने का काम करते हैं।
उन्होंने आल्हा गायन की सराहना करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।
वहीं पत्रकारों ने क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर टिकट के संबंध में चल रही चर्चाओं और असमंजस पर भी सवाल किया।
इस पर विधायक अभय सिंह ने दो टूक अंदाज में कहा कि “यह सब फालतू की बातें हैं, “विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने जहां लोक संस्कृति और वीर रस की परंपरा को मजबूती दी, वहीं विधायक के बयान ने कार्यक्रम को राजनीतिक चर्चा का विषय भी बना दिया।

