पं० जेएन महाविद्यालय में गरजे छात्र, SDM के आश्वासन पर सत्याग्रह स्थगित
1 min readछात्र संघ चुनाव की बहाली और बॉयज हॉस्टल,डिजिटल लाइब्रेरी की मांग: पं. जेएन महाविद्यालय में गरजे छात्र, SDM के आश्वासन पर सत्याग्रह स्थगित
बांदा।
आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा प्रांगण में छात्र-छात्राओं एवं छात्र नेताओं द्वारा विभिन्न मूलभूत मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र नेताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व शपथ ग्रहण के साथ हुई। सत्याग्रह के दौरान छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा सांकेतिक धरना देकर एक समस्या चार्ट तैयार किया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को सूचीबद्ध किया गया। छात्रों की प्रमुख मांगें महाविद्यालय में छात्रों के लिए बालक छात्रावास का निर्माण कराया जाए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों को अविलंब बहाल किया जाए। महाविद्यालय परिसर में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हो। जर्जर हो चुके बास्केटबॉल और बैडमिंटन ग्राउंड का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें खेलने योग्य बनाया जाए। महाविद्यालय स्थित प्राचार्य आवास को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। महाविद्यालय प्रांगण में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए। एस. डी. एम बाँदा ने सत्याग्रह स्थल पहुँच के छात्रो की मांगे सुनी व ज्ञापन लेके जल्द माँग पूरी करवाने का आश्वासन देके सत्याग्रह स्थगित करवाया सत्याग्रह को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ छात्र नेता लव सिन्हा ने अपना लिखित समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि क्रांतिकारी छात्रों की मांगों के लिए वे हर स्तर पर साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। वहीं वरिष्ठ छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा, साजिद अली, दीपक गुप्ता, अमीर खान एवं शिवा शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि महाविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसे समाप्त करने के लिए छात्रों का यह संघर्ष सराहनीय है।इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक दलों एवं पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों का भी व्यापक समर्थन मिला। भाजपा से बाबू राम निषाद, समाजवादी पार्टी से नीलम गुप्ता व मयंक द्विवेदी, कांग्रेस से मोहन साहू, एनएसयूआई से शैलेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी,अशोक सिंह कच्छवाहा एवं सुरेंद्र मिश्रा ‘पप्पू’ ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित यादव, शमशेर यादव, विक्की यादव, दीपक यादव, लियाकत अली, पुष्पेंद्र सिंह चूनाले,सूरज कुमार, सत्यम ठाकुर, नमन तिवारी, प्रतिभा अग्निहोत्री, प्रेरणा अनुराग, विपुल, अंशिका, अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह सिंगर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं छात्र नेता उपस्थित रहे सत्याग्रहियों का कहना मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा आमरण अनशन।

