November 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरपंच प्रत्याशी का समर्थन करना पड़ा भारी, युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा; पैर टूटा,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, ।
धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर 40 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच प्रत्याशी का समर्थन करने से नाराज अतर सिंह पक्ष के लोगों ने एक नेता के साथ मिलकर मनोज शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में मनोज का पैर टूट गया, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल मनोज ने बताया कि ग्राम पंचायत में सरपंच पद की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी। चुनाव के दौरान उन्होंने प्रत्याशी बुरी देवी का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर अतर सिंह पक्ष के लोग उनसे नाराज चल रहे थे। मंगलवार सुबह बाजार से घर लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *