मछरिया में 33/11 केवी का नया जीएसएस चालू,15 गाँवों के 10 हजार ग्रामीणों को मिलेगा,
1 min readधौलपुर,राजस्थान
मछरिया में 33/11 केवी का नया जीएसएस चालू,15 गाँवों के 10 हजार ग्रामीणों को मिलेगा,
गुणवत्तापूर्ण बिजली का लाभ,3 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति होगी बेहतर,
धौलपुर,
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।SE विवेक शर्मा के नेतृत्व में Discom टीम व Ubitech फर्म के कर्मचारियों की उपस्थिति में नए विद्युत तंत्र की तकनीक टेस्टिंग की गयी. टेस्टिंग सफल होने पर SE विवेक शर्मा ने breaker का बटन दबाकर फीडर पर बिजली छोड़ी व मछरिया में 33/11 केवी के नवीन विद्युत सब स्टेशन (GSS) को चालू कर दिया गया है। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस बिजलीघर से क्षेत्र के 15 गाँव व ढाढया के 10 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।नए जीएसएस के चालू होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। बिजली की कम वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग एवं विद्युत व्यवधान जैसी समस्याओं में कमी आयेगी। साथ ही कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस सब स्टेशन के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत तंत्र पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार कम होगा तथा बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में सुधार आएगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों में और आम उपभोक्ताओं को घरेलू उपयोग के लिए बेहतर विद्युत सुविधा मिल सकेगी।जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नए जीएसएस का संचालन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर वोल्टेज की बिजली उपलब्ध कराई जाए।इस नवनिर्मित बिजली घर से 11 केवी के 4 फीडर निकाले गए हैं जिनसे इन फीडर पर लोड कम रहे और बिजली कम से कम बाधित रहे |लाइन फॉल्ट होने पर अब सभी गाँव की बिजली बंद नहीं होगी जिस फीडर पर फॉल्ट होगा अब केवल उसी फीडर का shutdown लेकर काम किया जाएगा इस स्थिति में बाकी 3 फीडर पर बिजली बंद नहीं होगी |SE विवेक शर्मा के साथ AEn RDSS प्रवन्द्र जादौन, AEn आनंद तिवाड़ी, JEn रणवीर सिंह,Unitech फर्म प्रतिनिधि रजत जैन व तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे

