October 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद,गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र

1 min read
Spread the love

मुख्यमंत्री का पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद
गांव के व्यक्ति की उम्मीद का पहला केन्द्र होता है सरपंच
ग्राम पंचायत सबसे छोटी लेकिन सबसे मजबूत इकाई
धौलपुर,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंचायतीराज संस्थाओं और सरपंचों को देश के विकास की धुरी बताया है। उन्होंने कहा कि गांव के व्यक्ति की समस्या के समाधान और हर उम्मीद का पहला केंद्र सरपंच होता है। इसलिए सरपंच का यह पहला लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए वह गांव के लोगों के बीच जाकर निरंतर संवाद करे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को तक्षशिला ऑडिटोरियम में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी के उन मूल्यों की याद दिलाती है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। राष्ट्रपिता का मानना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है।
मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने अनुभव
मुख्यमंत्री ने अपने सरपंच कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें गांव के लोगों के बीच काम करने का अवसर मिला, तो उन्होंने योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने और मोतियाबिंद कैम्प का आयोजन करने जैसे जनसेवा के अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि हमारे गांव मजबूत होंगे तो राजस्थान मजबूत होगा। ग्राम पंचायतें पारदर्शी, जवाबदेह और जनभागीदारी वाली होंगी तो विकास की गति और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतीराज के सभी जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, ऊर्जा और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पौने तीन वर्षों में प्रदेश को नई दिशा और नई गति देने का कार्य किया है। सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को शासन की पहचान बनाया है। कानून व्यवस्था को मजबूत कर भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है और आधारभूत ढांचे के विकास को भी गति दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र से प्रेरणा लेते हुए किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
इसी क्रम में धौलपुर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जोड़ा गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रेष्ठा श्री ने जिले की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और विशेष उपलब्धियों के लिए देयरी के अशोक कुमार कुशवाह, बीलपुर की बोबी कुमार, रहरई के किशनसिंह मीना तथा अन्जना कुमारी को संदेश पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *