November 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चौथे चरण का मतदान हुआ संपन्न वोटिंग बूथों पर प्रशासन रहा मुस्तैद

1 min read
Spread the love

धौलपुर में चौथे चरण का मतदान शुरू: 3 पंचायत समितियों की 98 ग्राम पंचायतों में 305 बूथों पर वोटिंग, 1700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात,

राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान, 2.91 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,

धौलपुर,
धौलपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के तहत शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्रों की 98 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई।
तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में 101 मतदान केंद्रों पर कुल 305 बूथ बनाए गए हैं, जहां ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। चुनाव में 2.91 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत 1700 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। वहीं 44 जोनल मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

राजाखेड़ा में टिकट को लेकर पूर्व जिला प्रमुख ने उठाए सवाल,

राजाखेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव के दौरान पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव का टिकट काटे जाने का मामला भी चर्चा में है। उन्होंने पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए उसके प्रमाण-पत्र की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उनके आरोपों के बीच क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं बनी हुई हैं।

16 नवंबर को सरपंच और पंच के लिए मतदान,

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद सोमवार 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। इस चरण में मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालेंगे। इसके लिए भी प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *