November 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला स्तरीय खेलों में अमानीगंज ओवरऑल चैंपियन,मिल्कीपुर रहा रनर

1 min read
Spread the love

अयोध्या। शहर के मकबरा स्टेडियम में 14 और 15 नवंबर को हुई बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हुई। अमानीगंज की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि मिल्कीपुर दूसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मुख्य अतिथि रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए।
मिल्कीपुर ब्लॉक के प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ओवरऑल चैंपियन नहीं बन सकी। उन्होंने अपने शिक्षकों से अगले सत्र में बच्चों को दोगुनी ऊर्जा और मेहनत से तैयार करने की अपील की, ताकि टीम दूसरे स्थान के बजाय चैंपियन बन सके। उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
मिल्कीपुर ने खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में मिल्कीपुर के आयुष और 600 मीटर दौड़ में अंश तिवारी पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम रहीं। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रज्ञा और उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक ने पहला स्थान पाया।उच्च प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभयशंकर दूसरे स्थान पर रहे।प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रितांशु दूसरे स्थान पर रहे।
अभय शंकर ने डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में पलक दूसरे स्थान पर रहीं। लॉन्ग जंप में अंश तिवारी पहले और जूनियर वर्ग में फैयाज दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं।प्राथमिक बालक कबड्डी में मवई को हराकर मिल्कीपुर विजेता बनी। जबकि प्राथमिक बालिका कबड्डी में टीम उपविजेता रही।
इस मौके पर शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सरवरे आलम, पंकज द्विवेदी, विजय सिंह, अभिषेक यादव, अजय भारत सिंह, वकार अहमद, अतुल वर्मा, विनोद पांडे, अमित सिंह, कुंवारा विपिन सिंह, नरेंद्र सिंह, अनीता यादव, शशि साहू, संध्या सिंह, शिल्पा सिंह, विदुषी, छाया, सरोज यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक एवं खिलाड़ी छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *