November 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनन-राजस्व टीम पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश कामरान खान देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! खनन-राजस्व टीम पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश कामरान खान देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली!

खनन एवं राजस्व टीम पर हमला कर पुलिस को चुनौती देने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया।पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया।पकड़े गए बदमाश की पहचान पांचोपीरन निवासी कामरान खान पुत्र इरफान खान के रूप में हुई है।अवैध खनन के दौरान खनन एवं राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में वह वांछित चल रहा था।गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली नगर में तीन मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस मुठभेड़ के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी दी।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *