दुर्गा पूजा को लेकर बारुन चौकी पर पीस कमेटी की बैठक
1 min readमिल्कीपुर।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र की बारुन बाजार पुलिस चौकी पर शनिवार शाम 5 बजे पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की गई।
इनायत नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने प्रशासन की ओर से स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग मांगा। बैठक में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापारी और दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहार खुशियों का पर्व होता है, इसलिए सभी लोग इसे हंसी-खुशी और शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, अमानुल्लाह खान, नियाज अहमद, जितेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वादीन यादव, सुरेंद्र गिरी बाबा, बृजेश यादव, चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल, अन्नू सिंह, रणजीत मौर्य और आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

