सुधा सिंह राजपूत पांचवीं बार बनीं जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा में चुनाव संपन्न
1 min readबांदा,

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, जनपद बांदा का जिला अध्यक्ष पद सहित समस्त कार्यकारिणी का चुनाव स्थान – टीचर सोसाइटी, जनपद बांदा में निर्वाचन समिति की देखरेख में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।
चुनाव में श्रीमती सुधा सिंह राजपूत पांचवीं बार जिला अध्यक्ष चुनी गईं। उनके नाम की घोषणा होते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और शिक्षिका बहनों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। चुनाव के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र का वितरण किया गया।
मंच का संचालन मीडिया प्रभारी नौरीन ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को बड़े ही सुंदर और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है :*
- जिला संरक्षिका : जयंती सिंह
- जिला अध्यक्ष : श्रीमती सुधा सिंह राजपूत
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष : नीतू सिंह कुशवाहा
- जिला उपाध्यक्ष : शशि गुप्ता, अमिता, संध्या, दीपिका
- जिला महामंत्री : रोशनी
- जिला संयुक्त मंत्री : अंजुम
- जिला मंत्री : मीरा रविकुल, कमला, रीता
- जिला संगठन मंत्री : अभिलाषा सिंह गौतम, रानी देवी सिंगरौल
- जिला मीडिया प्रभारी : नौरीन
- जिला प्रचार मंत्री: स्नेहलता, पुष्पा साहू, सावन कुमारी
- जिला कोषाध्यक्ष : शाहीन बेगम
- अकाउंटेंट : पूजा सिंह
- आय-व्यय निरीक्षक : रंजना
जिला अध्यक्ष ने कहा -*
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने कहा –
“आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने महिला शिक्षिकाओं को एक मंच प्रदान किया।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ही महिलाओं का असली घर है, जहां न शोषण है, न अन्याय है, न भेदभाव है, न भ्रष्टाचार है। ईमानदारी के साथ हम आज भी कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
हम किसी भी बाहरी दबाव के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता हमारे विद्यालय के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है और दूसरी प्राथमिकता हमारी महिला शिक्षकों को शोषण से बचाना है।
आगे आने वाला कल महिलाओं का ही है, यह गांठ बांध लीजिए।
आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा पद पर मेरा चुनाव हुआ है और आप सभी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं वादा नहीं, विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी हर समस्या में, हर संघर्ष में, हर कदम पर मैं आपके साथ खड़ी रहूँगी। आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी इसी तरह अपना प्यार, सहयोग और साथ बनाए रखें
कार्यक्रम में जिले की वरिष्ठ शिक्षिकाएं, ब्लॉक अध्यक्ष अंजलि खरे रश्मि, रोशनी देवी, साधना, शशि , रेखा , प्रभा ,प्रीति, रीना,
राखीएवं बड़ी संख्या में शिक्षिका बहनें उपस्थित रहीं।
