November 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अन्नपूर्णा रसोई का सभापति ने फीता काटकर किया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

धौलपुर में 8 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, अन्नपूर्णा रसोई संख्या 415 का सभापति ने किया शुभारंभ,

धौलपुर
धौलपुर शहर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुरानी नगर परिषद, गौरव पथ स्थित अन्नपूर्णा रसोई संख्या 415 का शनिवार को पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विधिवत शुभारंभ किया गया। सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने फीता काटकर रसोई का लोकार्पण किया।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों ने सभापति का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सभापति ने स्वयं लाभार्थियों को भोजन परोसकर रसोई की शुरुआत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सभापति गिरीश कुमार गर्ग ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक, दिहाड़ी श्रमिक, विद्यार्थी और जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपये में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नगर परिषद का संकल्प है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भोजन के साथ लोगों को सम्मान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार , अविनाश गर्ग और वार्ड संख्या 5 के पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र राजावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने रसोई में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुचारु संचालन बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *