October 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फोटो वायरल की धमकी, पीड़िता ने राजाखेड़ा थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज,

1 min read
Spread the love

राजाखेड़ा, धौलपुर

राजाखेड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने, आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिछले कुछ समय से उसे धमकियां दे रहा था और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। रिपोर्ट में अक्टूबर 2025 में बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पास आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।इस प्रकरण में राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *