एसबीआई फाउंडेशन-मंजरी फाउंडेशन की पहल, पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह,
1 min readगांधी जयंती पर मैराथन आयोजन,
गांधी जयंती पर दौड़े 50 युवा, फिटनेस के साथ दिया अनुशासन का संदेश,
एसबीआई फाउंडेशन-मंजरी फाउंडेशन की पहल, पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह,
सैंपऊ, धौलपुर
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एसबीआई फाउंडेशन के ग्राम सेवा प्रोजेक्ट के तहत मंजरी फाउंडेशन द्वारा यूथ ट्रेनिंग सेंटर के 50 बच्चों के साथ मैराथन दौड़ आयोजित की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सैंपऊ सर्किल के पुलिस वृत्ताधिकारी मनोहर मीणा, कोलारी थाना एसएचओ हरिनारायण मीणा और पुलिस चौकी प्रभारी कलेक्टर सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं।
आयोजकों ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में शारीरिक फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के समापन पर मंजरी फाउंडेशन ने पुलिस प्रशासन, एसबीआई फाउंडेशन और सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

