मुगलपुरा में महिला को सर्प ने काटा, समय पर CHC पहुंचने से मिला तत्काल उपचार,
1 min readमुगलपुरा में सर्पदंश की घटना,
मुगलपुरा में महिला को सर्प ने काटा, समय पर CHC पहुंचने से मिला तत्काल उपचार,
परिजन बिना देरी महिला को सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने किया उपचार,
सरमथुरा, धौलपुर
सरमथुरा क्षेत्र के मुगलपुरा गांव में सर्पदंश का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामपति पत्नी रामदास को सर्प ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देरी किए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. गोरेलाल मीणा ने तत्काल उपचार शुरू किया।
सीएचसी में चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ की देखरेख में महिला का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सर्पदंश के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्प के काटने की स्थिति में घबराएं नहीं और झाड़-फूंक अथवा घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।
समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से सर्पदंश के मामलों में आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है। चिकित्सकों ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

