रघुपति राघव राजा राम…’ से गूंज उठा धौलपुर का गांधी पार्क,
1 min readरघुपति राघव राजा राम…’ से गूंज उठा धौलपुर का गांधी पार्क,
गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह, कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने किया माल्यार्पण,
धौलपुर, राजस्थान न्यूज। ब्यूरो विजय शर्मा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर धौलपुर के गांधी पार्क में श्रद्धा और सम्मान समारोह आयोजित हुआ।स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक साथ ‘रघुपति राघव राजा राम…’ भजन गाकर बापू को नमन किया। पूरा गांधी पार्क देशभक्ति और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी और शास्त्री जी के सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और भाईचारे के संदेश को जीवन में अपनाने की बात कही।गांधी जी के विचार और शास्त्री जी की सादगी—जयंती पर धौलपुर ने किया नमन।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

