October 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गांधी जयंती पर धौलपुर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।
गांधी जयंती पर धौलपुर पुलिस का अभियान,

गांधी जयंती पर धौलपुर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान,

ग्रामीणों को बताए नए कानून
थानों और पुलिस कार्यालयों में श्रमदान,

ग्राम सभाओं में नागरिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी,

धौलपुर, राजस्थान
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर धौलपुर पुलिस ने जिलेभर में स्वच्छता एवं कानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस थानों और कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
ग्राम सभाओं में नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, नागरिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों को अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के प्रति सजग रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।
एसपी विकास सांगवान ने कहा कि स्वच्छ वातावरण, जागरूक नागरिक और कानून के प्रति सम्मान सुरक्षित एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं जनभागीदारी को मजबूत करना है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *