विधायक के लोकार्पण के बाद भी नही खुला सीएचसी के लोक भवन का ताला
1 min readपर्ची काउंटर ,कैंटीन, दवा वितरण कच्छ की सुविधाओं को होना था शुरू
मिल्कीपुर , अयोध्या।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिल्कीपुर परिसर में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित सरकारी भवन का विधायक चंद्रभानु पासवान ने 9 जुलाई को फीता काटकर किया था लोकार्पण । लोकार्पण के दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया था।
क्रिटिकल ग्रांट्स योजना के तहत निर्मित इस भवन में पर्ची काउंटर कक्ष, कैंटीन तथा दवा वितरण कक्ष विकसित किए गए थे। लेकिन इन सुविधाओं के शुरू होने का इंतजार कर रहे मरीजों और उनके परिजनों को सिर्फ भवन मे लगे ताले दिख रहे है, भवन का निर्माण कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था और जून में पूरा कर लिया गया था। निर्माण कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अयोध्या द्वारा कराया गया। इस परियोजना पर लगभग 20 लाख रुपये की लागत आई थी।
सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। लेकिन उसकी योजनाओं पर लोकार्पण के बाद भी ताला लगा हुआ है। इस ताले से सीएचसी पर पहुच रहे मरीज व लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
बोले जिम्मेदार
सीएचसी पर तैनात अधिक्षक आनंद सिन्हा ने बताया कि लोकार्पण के बाद अभी तक सीएचसी के नए भवन का हैंडवोबर ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया।


