October 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

करमडांडा में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के करमडांडा में बड़े धूमधाम से गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में सुबह 9 बजे ग्राम प्रशासक मुकेश पंडित ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाए। इससे पहले बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली और महापुरुषों के नारों का जयघोष किया।
मुख्य अतिथि मुकेश पंडित ने बताया कि गांधीजी ने सत्य-अहिंसा का नारा दिया, जबकि शास्त्रीजी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का। इनके महान योगदान से देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर विद्यालय में विविध आयोजन हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, ए मेरे वतन के लोगों, मेरा रंग डे बसंती चोला जैसे देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गानों पर अपनी प्रस्तुतियां दिया।
इसके अलावा खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें लड़कों की कबड्डी में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को हराया। लड़कियों की खो-खो में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को मात दी।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 की राधिका प्रथम, रिद्धिमा द्वितीय, कक्षा 8 की पलक तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 की साक्षी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रहीं।
बच्चों को दोपहर में भोजन के साथ खीर परोसी गई।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका प्रतिमा रानी श्रीवास्तव, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, वकार अहमद, कुमारी छाया, राजकुमार, गजाधर दुबे और अमित सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *