उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष ने किया, वृद्ध जनों के सम्मान
1 min readवृद्ध जनों के सम्मान में ऑक्सीजन बाबा का सम्मान
बांदा।
वृद्ध जनों के सम्मान और उनके प्रति समाज में आदर की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, बांदा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह राजपूत ने महुआ निवासी सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षामित्र एवं पर्यावरण संत ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह राजपूत ने ऑक्सीजन बाबा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में श्री श्याम सुंदर सिंह राजपूत एडवोकेट तथा जिला सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, बांदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है।
संदेश:
“जिस समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कार और संस्कृति दोनों सुरक्षित रहते हैं।”

