सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता सम्पन्न
1 min readअलीगढ़
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता सम्पन्न
स्कूलों में नौनिहालों की शिक्षा के माध्यम से साकार हो रहा विकसित भारत का सपना – बेसिक शिक्षा मंत्री
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में जनपद स्तरीय ड्रॉइंग पेंटिंग प्रतियोगिता एवं TLM प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह जी द्वारा किया गया। छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर छात्रों की बनाई पेंटिंग एवं TLM प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज हमारे स्कूलों का भौतिक परिवेश बेहतर हुआ है। स्कूलों में आधुनिक डिजिटल एवं स्मार्ट क्लास के द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जा रही है। हमारी शिक्षा व्यवस्था न सिर्फ डिजिटल माध्यम की बढ़ावा दे रही है अपितु छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हुए संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है जिसकी झलक छात्रों द्वारा अपनी बनाई पेंटिंग में दिखाई दी। मैं सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
कार्यक्रम की ब्रीफिंग करते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि आज ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में बुलाया गया है। कल तक सभी ब्लॉक एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न कराई जा चुकी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एस आर जी संजीव शर्मा ने जनपद स्तर की प्रतियोगिता में चयनित छात्रों का विवरण बताया,
माध्यमिक स्तर भाषण प्रतियोगिता में चयनित:
कृष्ण कुमार – नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़
कु गुल्फ़िशाँ खां – राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली
कु वंदना – पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडर्न इण्टर कॉलेज खेड़ा सत्तू
माध्यमिक स्तर पेन्टिंग प्रतियोगिता में चयनित:
लालाराम – नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़
दीपक कुमार – श्री मिश्री लाल आदर्श इण्टर कॉलेज मीरपुर
कु शालु गोला – शिवदान सिंह इण्टर कॉलेज इगलास
बेसिक शिक्षा ड्रॉइंग पेंटिंग में चयनित:
कु सपना – कंपोजिट स्कूल कमालपुर, अतरौली
गोपाल वैष्णव – कंपोजिट स्कूल जहाँगढ़, टप्पल
कु ज्योति – कंपोजिट स्कूल फुसवली , गंगीरी
प्रशांत – कंपोजिट स्कूल तरैंचीं , बिजौली
कु खुशी – रज़ा नगर, लोधा
सभी छात्रों को मा बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक विजय सिंह जी, एम एल सी तारिक मंसूर जी , विधायक कोल अनिल पाराशर जी , भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह जी, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह जी, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह जी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह जी, सहायक शिक्षा निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में राजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह,अर्चना फौजदार , सतीश सिंह, विवेक कुमार, तन्मय कुमार सत्येंद्र दीक्षित, अवनीश कुमार , तन्मय , समस्त एस आर जी एवं ए आर पी का सहयोग रहा।

