विद्या इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र आदर्श वर्मा को बेस्ट एथलीट का अवार्ड
1 min readमिल्कीपुर।अयोध्या के विद्या इंटरनेशनल एकेडमी देवरिया मिल्कीपुर के छात्र आदर्श वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने सीबीएसई क्लस्टर फोर एथलेटिक मीट 2026 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। आदर्श को प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट भी चुना गया।
यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर के बीच मैनपुरी के पैराडाइज पब्लिक स्कूल में हुई थी। आदर्श ने फर्राटा दौड़ 100 मीटर में गोल्ड और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
खेल शिक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि आदर्श अब 15 से 20 अक्टूबर को पंजाब के पटियाला में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर आदर्श वर्मा का विद्यालय परिवार ने बड़ी गर्मजोशी के साथ सम्मान किया।
आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अमित यादव, खेल शिक्षक बृजेश मिश्रा, अपने पिता शैलेंद्र वर्मा और स्कूल प्रबंधक अमन जायसवाल की प्रेरणा को दिया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य विकास मिश्र, शिक्षक आदर्श जायसवाल, अंकित तिवारी, बबीता सिंह, सरिता और अंकित यादव समेत अन्य विद्यालयी स्टाफ मौजूद रहा।

