October 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बैडमिंटन में बाॅंदा के अर्श मोहम्मद का जलवा, भारत में मेन्स डबल्स की टॉप रैंकिंग हासिल

1 min read
Spread the love

बैडमिंटन में बाॅंदा के अर्श मोहम्मद का जलवा, भारत में मेन्स डबल्स की टॉप रैंकिंग हासिल

1037 रैंकिंग अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, फैशन टेलर्स संचालक अशफाक अहमद के बेटे ने बुंदेलखंड का बढ़ाया मान

बाॅंदा,
प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर बुंदेलखंड की धरती के लाल अर्श मोहम्मद ने बैडमिंटन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे बाॅंदा जनपद को गौरवान्वित किया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में अर्श मोहम्मद ने मेन्स डबल्स वर्ग में 1037 रैंकिंग अंकों के साथ भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अभी हाल में ही सम्पन्न सीनियर योनेक्स सनराइज डा० अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया चैम्पियनशिप लखनऊ में युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी अर्श मोहम्मद ने हासिल किया था।
उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है और पूरे बुंदेलखंड के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
बाॅंदा शहर के बलखंडी नाका में फैशन टेलर्स के नाम से दुकान संचालित करने वाले अशफाक अहमद के पुत्र अर्श मोहम्मद ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मेन्स डबल्स में देश की शीर्ष रैंकिंग हासिल करना उनकी खेल प्रतिभा और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। अर्श की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अपने परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।
अर्श की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डाॅ. इन्द्रवीर सिंह, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव काजी जमीर, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, हार्पर क्लब के बैडमिंटन कोच अनवर अली, बैडमिंटन कोच प्रदीप कुमार, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव, पर्यावरणविद् आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी, कमेंट्रेटर महेश गर्ग तथा महेश साहिल सहित खेल जगत की अनेक हस्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
खेल पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अर्श मोहम्मद अपनी इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्श की सफलता बाॅंदा और बुंदेलखंड के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बुंदेलखंड की माटी का लाल, अब देश की रैंकिंग में कमाल!
अर्श मोहम्मद की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, उसे बस मेहनत और अवसर की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *