November 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मनियां में सजेगा दीपावली महोत्सव मेला, एक महीने तक रहेगी रौनक; प्रवेश रहेगा निःशुल्क,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

आज 15 नवंबर से मनियां में सजेगा दीपावली महोत्सव मेला, एक महीने तक रहेगी रौनक; प्रवेश रहेगा निःशुल्क,

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड रहेंगी तैनात; झूले और खरीदारी के लिए लगेंगी दुकानें,

मनियां, न्यूज।
मनियां नगरपालिका क्षेत्र में फूलपुर रोड पर 15 नवंबर से दीपावली महोत्सव मेले का आयोजन होगा। एक महीने तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में बच्चों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के साथ खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई जाएंगी। खास बात यह है कि मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
नगरपालिका की देखरेख में आयोजित होने वाले मेले के मुख्य आयोजक प्रकाश सिंह तोमर हैं। नगरपालिका चेयरमैन बृजेश बंसी ने बताया कि मेले से मनियां सहित आसपास के गांवों के लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को कारोबार के जरिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।मुख्य आयोजक प्रकाश सिंह तोमर ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, वहीं महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड भी लगाई जाएंगी।
मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इनमें ब्रेकडांस झूला और बच्चों के लिए मिक्की माउस झूला प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा खाने-पीने की दुकानों के साथ सुई से लेकर घरेलू उपयोग के बड़े सामान तक की दुकानें सजेंगी। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक महीने तक चलने वाला यह मेला क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्थानीय कारोबार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *