November 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को कराई हवाई यात्रा

1 min read
Spread the love

बाल दिवस सपनों की उड़ान

प्रा.वि.घोरोट,ब्लॉक चंण्डौस जनपद अलीगढ़।
प्रधानाध्यापक श्री सुरेन्द्र गौतम।

आज दिनांक 14 Nov 2026 को बाल दिवस के अवसर प्रा. वि. घोरोट, के 11 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुरेंद्र गौतम जी के द्वारा अपने स्वयं के खर्चे पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से लखनऊ की हवाई यात्रा कराई गई वह बच्चों को दो दिन लखनऊ की सैर भी करायेंगे और दिनांक 16 नवंबर को वंदे भारत ट्रेन से अलीगढ़ वापसी होगी। आज सुबह Hotel Fortune Inn में पूर्व बीएसए डॉ.राकेश कुमार सिंह, वर्तमान बीएसए श्री आलोक सिंह, डायट मेंटर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह और SRG डॉ.अनिल राघव, के द्वारा सभी बच्चों को माला पहनाकर बुके देकर और चाकलेट एवं अन्य गिफ्ट देकर उनकी सुखद एवं यादगार यात्रा की मंगलकामना के साथ विदा किया और प्रधानाध्यापक महोदय श्री सुरेन्द्र गौतम को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
साथ ही जेवर एयरपोर्ट पर श्री सुनील दत्त मुद्गल (पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी चंण्डौस अलीगढ़) ने भी सभी छात्र-छात्राओं को पुस्तक, खाने-पीने की सामग्री,एक बैग बच्चों को रोचक पुस्तिका बाल दिवस के अवसर पर भेंट की एवं प्रधानाध्यापक श्री सुरेंद्र गौतम को बुके देकर सम्मानित किया।
श्री सुरेंद्र गौतम ने जब जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा था उसी समय यह वादा किया था कि वह अपने विद्यालय के बच्चों को पहले बाल दिवस पर हवाई यात्रा करायेंगे, उन्होंने आज यह वादा पूरा किया श्री सुरेंद्र गौतम पूर्व में भी बच्चों को इसी प्रकार की यात्राएं कराते रहे है।
इस अवसर पर अनुज जादौन, विवेक चौधरी,प्रज्ञवीर जादौन, सुनील वार्ष्णेय, भूपेंद्र कुमार आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।

डॉ.अनिल राघव, SRG/प्रभारी ब्लॉक लोधा, जवां खैर और चंण्डौस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *