October 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोनवार गांव में चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, 800 की आबादी अंधेरे में, ग्रामीणों में आक्रोश

1 min read
Spread the love

सोनवार गांव में चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, 800 की आबादी अंधेरे में, ग्रामीणों में आक्रोश

पेयजल संकट गहराया, किसानों की सिंचाई ठप, बच्चों की पढ़ाई बाधित

करनैलगंज, गोंडा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवार में पिछले चार-पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव में अंधेरा पसरा है। शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीण रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। समरसेबल न चलने से लोग हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। वहीं धान की फसल में पानी की जरूरत है, लेकिन सिंचाई ठप होने से किसान परेशान हैं। रात में अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत 1912 व स्थानीय अवर अभियंता से की गई, लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता, करनैलगंज से मांग की है कि जनहित को देखते हुए गांव के ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदला जाए।
इस संबंध में अवर अभियंता हलधरमऊ से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *