October 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंडित जे एन महाविद्यालय, बाँदा के समस्त छात्र नेताओं ने प्रधानाचार्य जी को ज्ञापन सौंपा

1 min read
Spread the love

बाँदा, पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय,बाँदा
पंडित जे एन महाविद्यालय, बाँदा के समस्त छात्र नेताओं ने प्रधानाचार्य जी को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों के लिए छात्रावास की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे दूर-दराज से आने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही महाविद्यालय परिसर और ग्राउंड में साफ-सफाई का अभाव है और ग्राउंड असमतल पड़ा है। छात्रों का यह भी आरोप है कि प्रिंसिपल आवास पर अवैध कब्जा है।
छात्रों की प्रमुख मांगें:
1.लड़को के लिए शीघ्र एक छात्रावास का निर्माण कराया जाए एवं महिला छात्रावास जो तैयार है उसको खोला जाए।
२. प्रिंसिपल आवास से अवैध कब्जा हटवाया जाए।
3.कॉलेज के ग्राउंड की साफ-सफाई एवं समतलीकरण कराया जाए तथा कॉलेज परिसर के अंदर नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से साजिद अली, अमित यादव,दीपक, रामेश्वर अहिरवार, आदित्य यादव, अनुराग यादव, हर्ष साहू, आशीष कहार सहित समस्त छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *