फ्लॉन प्रशिक्षण के समापन समारोह में ARP व तकनीकी टीम सम्मानित
1 min read
जवां, अलीगढ़।
विकासखंड जवां में आयोजित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान सहयोग और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एआरपी एवं तकनीकी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री लाल बाबू ने सभी सहयोगी शिक्षकों एवं तकनीकी टीम के सदस्यों को सप्रेम भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान एआरपी श्री अजीत कुमार, श्री नवीन कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री अतुल कुमार एवं सना आरिफ मैम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही प्रशिक्षण की तकनीकी व्यवस्थाओं एवं संचालन में सहयोग देने वाली टीम के सदस्य श्री राजकुमार राघव, श्री साजिद मतीन एवं श्री कालीचरण को भी सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री लाल बाबू ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को मजबूत करना है। उन्होंने प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में सभी एआरपी, प्रशिक्षकों एवं तकनीकी टीम के सहयोग की सराहना की।
समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को विद्यालयों में लागू करने और विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया।

