October 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वर्गीय श्यामदीन वर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

जिले के आशापुर दर्शन नगर में स्वर्गीय श्यामदीन वर्मा के 13वीं संस्कार पर श्रद्धांजलि सभा हुई। बुधवार को उनके निवास स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और नमन किया।
श्यामदीन वर्मा का निधन 17 सितंबर को अचानक हृदय गति रुक जाने से हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 18 सितंबर को सरयू बैकुंठ धाम अयोध्या में किया गया था। वे बेहद सरल स्वभाव के धनी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
दिवंगत को श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से महापौर अयोध्या गिरीश महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र अमोल गुप्ता, भवदीय स्कूल के प्रबंधक अवधेश वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, सर्वम हॉस्पिटल के संचालक रोहित द्विवेदी, राम जी वर्मा, गिरधारी लाल वर्मा, अतुल वर्मा, अभिषेक वर्मा, आर्यन वर्मा, अभय वर्मा, निमिष तिवारी, पवन कुमार, हरिश्चंद्र, महावीर, कमल कुमार, वकार अहमद, पंकज आर्य, अमित राय, वीर सिंह यादव, राज दीपक पांडेय, लल्लन चौरसिया, बृजेश कुमार कनौजिया, पंकज तिवारी, अमित राय और अखंड प्रताप सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *