September 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजस्व टीम का अजब कारनामा, भू-माफिया के घर कुर्सी लगाकर किया चाय-नाश्ता

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर/कादीपुर – नारा मधईपुर में राजस्व टीम का अजब कारनामा, भू-माफिया के घर कुर्सी लगाकर किया चाय-नाश्ता

भू-माफिया के आंगन में अफसरों की मेहमाननवाजी

आज 27 सितंबर को ग्राम नारा मधईपुर में राजस्व टीम जांच को पहुंची थी, लेकिन टीम भू-माफिया की जमीन खाली कराने के बजाय उन्हीं के घर कुर्सी लगाकर चाय-नाश्ता करती नजर आई। ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल राम यज्ञ यादव जहां कुर्सी लगाकर बैठे थे, वहां गाड़ी खड़ी है वह जमीन भी ग्राम सभा की गाटा संख्या 648/649 में आती है।

4 से 5 बीघा पर कब्जा, मकान, शौचालय, पशु शेड सब ग्राम सभा पर

ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल के रिश्तेदार कोटेदार रामाशंकर यादव, सुरेश यादव व उनके परिवार ने ग्राम सभा की 4 से 5 बीघा जमीन पर कई पक्के मकान, पशुपालन शेड, शौचालय और पेड़-पौधे लगाकर पूरा रकबा कब्जा कर रखा है।

25 सितंबर को हुई थी सिर्फ खानापूर्ति

ग्रामीणों ने बताया कि 25 सितंबर को हाईकोर्ट में 30 सितंबर को रिपोर्ट भेजने के डर से एक जर्जर झोपड़ी गिराकर खानापूर्ति कर दी गई थी, बाकी पक्के निर्माण वैसे के वैसे हैं।

हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा, अफसर भू-माफिया के शरणदाता

हाईकोर्ट लखनऊ ने 18 सितंबर को आदेश दिया था कि 30 सितंबर तक कब्जा हटाकर रिपोर्ट भेजी जाए, नहीं तो DM सुल्तानपुर तलब होंगे। लेकिन तहसील प्रशासन हाईकोर्ट को गुमराह करने के लिए भू-माफिया को शरण दे रहा है।

28 को मुख्यमंत्री दरबार में पेश होंगे ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा है कि 2022 से 2026 तक ग्राम सभा पर हुए सभी नए अवैध निर्माणों की फोटो-वीडियो व अभिलेख के साथ 28 सितंबर सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ पहुंचकर शिकायत करेंगे और लेखपाल द्वारा सरकार की छवि धूमिल करने की हकीकत बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *