September 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकसित भारत के सपनों को छात्राओं ने रंगों में उकेरा, बेटियों को मिला प्रोत्साहन

1 min read
Spread the love

विकसित भारत के सपनों को छात्राओं ने रंगों में उकेरा, बेटियों को मिला प्रोत्साहन


जरतोली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने छात्राओं की कलाकृतियों का किया अवलोकन
टप्पल, अलीगढ़।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जरतोली में ‘विकसित भारत’ थीम पर ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजस्व राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र दिलेर ने पहुंचकर छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को स्टेशनरी एवं स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में केजीबीवी की करीब 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने चित्रों और रंगों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को अभिव्यक्त किया। छात्रा कु. रश्मि ने ‘आत्मनिर्भर बेटियां’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व राज्य मंत्री ने छात्राओं एवं अभिभावकों से संवाद कर विद्यालय में पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों से जुड़े उनके अनुभव जाने। उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन भी ग्रहण किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल 200 छात्राएं अध्ययनरत हैं और उन्हें स्मार्ट एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना, उसमें शिक्षा की भूमिका तथा छात्राओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरिशंकर गौड़ एवं सत्या सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जरतोली सतीश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी टप्पल राम शंकर कुरील, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अवनीश कुमार, ब्लॉक पीटीआई सतीश सिंह, प्रमोद गौड़, कम्पोजिट विद्यालय जहाँनगढ़ के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा, एआरपी राहुल कुमार, के.के. सक्सेना, राहुल शर्मा, तरुण कांत शर्मा, राहुल करण, टप्पल बीआरसी से के.के. शर्मा, रवि कुमार शर्मा एवं विनोद कुमार सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और देश के विकास को लेकर उनकी कल्पनाशील सोच देखने को मिली। प्रतियोगिता के माध्यम से बेटियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को समझने का अवसर भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *