November 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बुंदेलखंड की राजनीति में त्याग और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल

1 min read
Spread the love

बांदा और महोबा विधानसभा की दावेदारी छोड़कर कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने संगठन और किसान-मजदूर एकता को दी प्राथमिकता

बुंदेलखंड। जहां राजनीतिक गलियारों में विधानसभा टिकट हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ और दावेदारी का दौर चलता है, वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से जुड़े कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने अपनी राजनीतिक दावेदारी से पीछे हटकर संगठनात्मक एकता और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने पहले बांदा विधानसभा सीट की दावेदारी छोड़कर महोबा विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन किसान, मजदूर, युवा और बेरोजगार साथियों की भावनाओं तथा संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महोबा विधानसभा की अपनी दावेदारी भी अपने भाई के लिए छोड़ दी।

इस निर्णय को उन्होंने व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर संगठन, आपसी विश्वास और सामूहिक नेतृत्व को रखने की भावना से जोड़कर देखा है।

जल्द ही CPI जिला सचिव महोबा कामरेड अरुण कुमार मिश्रा महोबा जनपद की दोनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का खुलासा करेंगे।

कामरेड ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने कहा कि अब उनका प्रयास बुंदेलखंड की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों को सहयोग, मार्गदर्शन और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करना रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि CPI बुंदेलखंड में सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने किसान, मजदूर, युवा और बेरोजगारों की एकजुटता को सामाजिक बदलाव की महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए संगठन के सभी साथियों से मिलकर काम करने की अपील की।

उनका संदेश है—पद और टिकट से बड़ा संगठन, व्यक्तिगत स्वार्थ से बड़ा भाईचारा और सबसे बड़ी ताकत किसान-मजदूर-युवा-बेरोजगारों की एकता।

🔴 CPI जिंदाबाद!
✊ किसान-मजदूर-युवा-बेरोजगार एकता जिंदाबाद!
☭ हंसिया बाली, सब हों खुशहाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *