पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोर्ट से भेजा जेल
1 min readवलीपुर चौकी पुलिस ने बघौना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दबोचा
बल्दीराय / सुल्तानपुर।
बल्दीराय थाना क्षेत्र में वलीपुर चौकी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बघौना नहर पुलिया के पास से दबोच लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
वलीपुर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे के मुताबिक राहुल यादव पुत्र गुड्डू यादव निवासी महमूदपुर मजरे हेमनापुर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे, कांस्टेबल पंकज कुमार और मुलायम सिंह शामिल रहे।

